Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand for sweatshirts and jackets has increased in the markets.

Una News: बाजारों में बढ़ी स्वेटशर्ट और जैकेट की मांग

Tue, 17 Nov 2026 04:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Nov 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Demand for sweatshirts and jackets has increased in the markets.
गगरेट (ऊना) सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आने के साथ ही लोग सर्दी से बचाव के लिए स्वेटशर्ट, जैकेट और अन्य गर्म कपड़ों की खरीदारी करने लगे हैं। खासकर युवा वर्ग में इन दिनों गोल गले और कॉलर वाली स्वेटशर्ट का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, हल्के वजन वाली जैकेट हर उम्र के लोगों की पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन

बाजार में इन दिनों विभिन्न रंगों, डिजाइन और स्टाइल की स्वेटशर्ट व जैकेट उपलब्ध हैं। युवा जहां आकर्षक डिजाइन और नए फैशन को प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं नौकरीपेशा और बुजुर्ग लोग आरामदायक व हल्के वजन वाले गर्म कपड़े पसंद कर रहे हैं। हल्की जैकेट की खासियत यह है कि इन्हें पहनने में आसानी रहती है और जरूरत पड़ने पर साथ लेकर चलना भी सुविधाजनक होता है।
विज्ञापन


दुकानदार कपिल शर्मा ने बताया कि मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही स्वेटशर्ट और जैकेट की बिक्री में तेजी आई है। युवा वर्ग नए डिजाइन और रंगों वाली स्वेटशर्ट अधिक पसंद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

दुकानदार देवेंद्र सूद ने बताया कि इस बार हल्के वजन वाली जैकेट की मांग अधिक है। ग्राहक ऐसी जैकेट खरीदना पसंद कर रहे हैं, जिन्हें रोजमर्रा के कामकाज के दौरान भी आसानी से पहना जा सके।

युवा धैर्य शर्मा ने बताया कि गोल गले और कॉलर वाली स्वेटशर्ट युवाओं के लिए अच्छा विकल्प है। इनमें सर्दी से बचाव के साथ-साथ फैशन का भी ध्यान रखा जाता है।


मनोज धीमान ने बताया कि आजकल हल्की जैकेट काफी सुविधाजनक हैं। इन्हें कॉलेज, बाजार और घूमने-फिरने के दौरान आसानी से पहना जा सकता है। यही कारण है कि ऐसी जैकेट को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed