फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal Olympic Association gave sports dress kit to journalist organization

Una News: हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन ने पत्रकार संगठन को दी खेल ड्रेस किट

Wed, 05 Mar 2025 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Himachal Olympic Association gave sports dress kit to journalist organization
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुधान (ऊना)। हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बंगाणा इकाई को खेल ड्रेस किट भेंट की। यह किट हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगेंद्र देव आर्य को भेंट की गई। उन्होंने इस पहल की सराहना की। इस दौरान पत्रकारिता और खेल के बीच समन्वय को मजबूत करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मीडिया के माध्यम से ही खेल और खिलाड़ियों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाई जाती हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद शर्मा, जितेंद्र शर्मा, कुटलैहड़ सेवा संगठन के चरणजीत शर्मा और रमेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कंवर ने कहा कि पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और उनका योगदान अमूल्य है। पत्रकारों के लिए यह खेल किट समर्पित करना एक छोटा-सा प्रयास है ताकि वे भी खेलों के प्रति जागरूक रहें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की ओर अग्रसर है। इसलिए युवाओं को भी नशे से दूर रहकर खेल की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed