फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal Hockey team left for Chennai for Sub Junior National Hockey Competition

Una News: सब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम चेन्नई रवाना

Thu, 24 Jul 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Himachal Hockey team left for Chennai for Sub Junior National Hockey Competition
ऊना के इंदिरा मैदान से हॉकी ​खिलाड़ी चेन्नई रवाना होने से पहले कोत अन्य के साथ। संवाद
ऊना। सब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल हॉकी की 18 सदस्यीय टीम चेन्नई के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम अपना पहला मुकाबला 29 जुलाई को केरल के खिलाफ खेलेगी। टीम के कोच की जिम्मेदारी साहिल निभा रहे हैं, जबकि टीम मैनेजर के रूप में कुणाल शर्मा को नियुक्त किया गया है। हॉकी हिमाचल की उपाध्यक्ष सुमन पुरी ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री और आवश्यक उपकरण प्रदान किए। इस अवसर पर हॉकी कोच शिवम पूरी और आशीष सेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। टीम में खिलाड़ी लक्ष्य, ऋतिक, अमन, करण, अक्षय कुमार, मनप्रीत सिंह, शिवांश, रोहन, रोहित, सुजल, सिद्धांत कौशल, नितिन कुमार, संजीव सिंह, अजय, चंदन भारद्वाज, कार्तिक यादव, भवनप्रीत सिंह और लक्ष्य शामिल हैं। टीम के कप्तान लक्ष्य जिला ऊना से हैं, जबकि उपकप्तान शिवांश हमीरपुर जिले के निवासी हैं। ये सभी खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed