फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal Day

सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित हुए अधिकारी-कर्मचारी

Fri, 15 Apr 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Himachal Day
बसाल में आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में गिद्दा डालती युवतियां। संवाद - फोटो : Una
नारी (ऊना)। 75वें हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह बसाल गांव में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सराहनीय कार्यों के लिए जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों समेत गैर सरकारी क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया गया। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों और विभागों की विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। जबकि, रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी समा बांधा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समारोह ध्वजारोहण किया। जिला पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने परेड कमांडर उपनिरीक्षक अमिता की अगुवाई में मार्चपास्ट कर उन्हें सलामी दी। वीरेंद्र कंवर ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यह गौरवशाली दिन हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों, वीर जवानों की शोर्य गाथा और राज्य को निरंतर विकास पथ पर आगे ले जाने में प्रदेश वासियों की कड़ी मेहनत का पर्व है। समारोह से पहले वीरेंद्र कंवर ने एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक चिंतपूर्णी बलबीर सिंह, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो .राम कुमार शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा समेत जिले के प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला सम्मान
ऊना। शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत केपीआई में प्रदेश भर में ऊना को दूसरा स्थान मिलने पर उपायुक्त और समग्र शिक्षा परियोजना अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए सुरेंद्र ठाकुर को भी सम्मान मिला। स्वच्छ भारत कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एसडीएम डॉ निधि पटेल, 6वीं एनसीसी यूनिट के कर्नल एमबी वानखडे, उपनिदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह को भी सम्मानित किया गया। संजय कुमार सर्वश्रेष्ठ ग्राम रोजगार सेवक, रोमा शर्मा सर्वश्रेष्ठ तकनीकी सहायक, सर्वश्रेष्ठ जेई अमनद्वीप शारदा तथा मनरेगा के तहत बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए सीओ मनरेगा वीरेंद्र सिंह को सम्मान मिला। खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, रिटायर्ड प्रवक्ता शाम दुलाई भारद्वाज, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र आर्य, बीडीओ यशपाल परमार, ईओ एमसी ऊना संदीप कुमार व मैहतपुर वर्षा चौधरी, पीएनबी आरसेटी के आकाश भारद्वाज, नेशनल यूथ वालंटियर बंगाणा ब्लॉक के अक्षय शर्मा व ऋषभ, एनवाईके के राकेश चंद, नौजवान यूथ क्लब लूथड़े के भूषण कुमार, अध्यक्ष महिला मंडल धमांदरी शिवाली, यूथ क्लब तनोह के अविनाश शर्मा, चिंतपूर्णी विकास समिति के अश्वनी धीमान, यूथ क्लब डूहल प्रबल कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार, अरुणा भारद्वाज, डॉ विनोद कुमार, नवीन कुमार, सुरेंद्र कौंडल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
एसएचजी से इन्हें मिला सम्मान
- स्वयं सहायता समूहों में अच्छा कार्य करने के लिए टक्का की कांता देवी, बंगाणा की सीमा देवी, मलाहत की अमिता देवी, बहडाला की सुदेश कुमारी, डठवाड़ा की नरेश कुमारी, बटूही की मीना कुमारी, ममता देवी रैंसरी, रेखा कुमारी जनकौर, सलोचना देवी टब्बा, शिवाली देवी धमांदरी और कलस्टर लेबल में सीमा देवी व सोनिया को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना में टेलरिंग व कटिंग के लिए दियाड़ा की प्रेम लता व मीना कुमारी, फुलकारी एवं कढ़ाई के लिए कृष्णा देवी, विजय लक्ष्मी व मंजात राणा, वूलन सिलाई में माया देवी, अनुपम व अमिता, गर्म कपड़ों के वर्ग में ईसपुर से सोहन सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed