फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Him care scheme closed in private hospitals, Una is in trouble

Una News: निजी अस्पतालों में हिम केयर योजना बंद, ऊना की लग रही दाैड़

Thu, 01 Aug 2024 02:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 01 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Him care scheme closed in private hospitals, Una is in trouble
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। निजी अस्पतालों में हिमकेयर सुविधा बंद होने के बाद अब मरीजों ने उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करना शुरू कर दिया है, लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल में एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ होने के चलते ऑपरेशन के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना विभिन्न प्रकार के छह से 10 ऑपरेशन होते हैं। इनमें अधिकतर हिमकेयर और आयुष्मान योजनाओं का लाभ लेने वाले मरीज भी शामिल रहते हैं, लेकिन अब निजी अस्पतालों में हिमकेयर योजना बंद होने के चलते मरीज ऑपरेशन के लिए क्षेत्रीय अस्पताल का ही रुख कर रहे हैं। आगामी दिनों में इन मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में क्षेत्रीय अस्पताल में एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ होने से आगामी दिनों में अस्पताल प्रबंधन की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में जिला भर से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन भी अस्पताल में किए जाते हैं। अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं। इससे पूर्व निजी अस्पतालों में हिमकेयर सुविधा मिलने के चलते लोग निजी अस्पतालों में भी ऑपरेशन करवाकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, लेकिन अब इन मरीजों के क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय अस्पताल में ऑपरेशन के मरीजों की संख्या भी अब बढ़ना शुरू हो गई है। इससे पूर्व क्षेत्रीय अस्पताल में औसतन 5 से 6 मरीजों के विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन होते थे। अब इन ऑपरेशन की संख्या बढ़कर 10 से 12 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल में एक ही एनेस्थीसिया विशेषज्ञ है। ऐसे में ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का होना बेहद आवश्यक होता है। इस दौरान अगर किसी कारणवश एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ अवकाश पर चला जाए तो अस्पताल में ऑपरेशन होना संभव नहीं हो पाता है। इससे अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय अस्पताल में जरनल सर्जरी, ऑर्थो, आंखों, गायनी और ईएनटी से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में हर विभाग से संबंधित सर्जन मौजूद हैं, लेकिन अस्पताल में एक ही एनेस्थीसिया विशेषज्ञ है। ऐसे में एक ओर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर भी उच्च अधिकारियों से मांग उठाई गई है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और ऑपरेशन से संबंधित भी बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास भी अस्पताल प्रबंधन कर रहा है।
डॉ. संजय मनकोटिया, अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed