{"_id":"6835c2414a9f28498e0229e8","slug":"high-blood-pressure-has-become-a-big-problem-for-people-sharda-una-news-c-93-1-ssml1047-154809-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई ब्लड प्रेशर बन चुका लोगों की बड़ी समस्या : शारदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई ब्लड प्रेशर बन चुका लोगों की बड़ी समस्या : शारदा
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में मनाया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस अभियान के तहत मंगलवार को जागरुकता शिविर लगाया गया। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर इन दिनों लोगों की बड़ी समस्या बन चुका है। यह आपके लिए हृदयघात का कारण भी हो सकता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूक करना और बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को काबू करने के प्रभावी उपायों के बारे में जानकारी देना है। जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण ने बताया कि इसकी रोकथाम व्यायाम, सही खानपान और तनाव को कम करने से हो सकती है। उच्च तनाव का स्तर, मोटापा, खराब आहार की आदतें और एक गतिहीन जीवन शैली युवाओं में उच्च रक्तचाप बढ़ाती है। इस दौरान हिम्कैप्स नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षुओं ने उच्च रक्तचाप पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। इस मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल की चिकित्सक डॉ. सुरभि शर्मा, कंचन माला, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कमलेश शर्मा, पायल पुरी, समस्त ऊना शहर की आशा कार्यकर्ता सहित आम जन समूह उपस्थित रहा।