फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Herbal garden will be established in every Ayurvedic health center

Una News: हर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित होगा हर्बल गार्डन

Fri, 03 Jan 2025 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Herbal garden will be established in every Ayurvedic health center
आयुष विभाग ने जारी किए निर्देश, तुलसी, अश्वगंधा, नीम, एलोवेरा के पौधे लगाए जाएंगे
विज्ञापन

यहां हर्बल गार्डन वहां उचित रखरखाव के भी दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला आयुष विभाग ने हर स्वास्थ्य केंद्र में हर्बल गार्डन बनाने को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा विभाग की तरफ से जिन केंद्रों में पहले से हर्बल गार्डन स्थापित हैं, उनका रखरखाव भी सही तरीके से करने के विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। केंद्र में आने वाले लोगों को भी हर्बल गार्डन के बारे में जागरूक करने के लिए कहा गया है। इन हर्बल गार्डन में तुलसी, अश्वगंधा, नीम, एलोवेरा सहित अन्य औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों को भी इन औषधीय पौधों के बारे में जागरूक करने के लिए चिकित्सकों को निर्देश जारी किए हैं। जिले में चल रहे आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रोंं में आने वाले दिनों में हर्बल गार्डन स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान मेंं कई आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर्बल गार्डन हैं लेकिन इनके रखरखाव पर कई स्थानों पर ध्यान नहीं जाता है। ऐसे में इन गार्डन में लगाए गए पौधों का सही प्रकार से रखरखाव करने को लेकर कार्य किया जाएगा। साथ ही हर्बल गार्डन में लगने वाले औषधीय पौधों के नाम भी लिखने के लिए कहा गया है। इसका मकसद लोगों को औषधीय पौधों की पहचान के बारे में जागरूक करना है।
पौधों के बारे में चिकित्सक करेंगे जागरूक
हर्बल गार्डन स्थापित करने के अलावा इन पौधों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके कैसे निरोगी रहा जा सकता है, इस बारे में भी चिकित्सकों की ओर से लोगों को जागरूक किया जाएगा। किस रोग के लिए कौन सा औषधीय पौधा बेहतर कार्य कर सकता है, इस बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


कोट्स
जिले के हर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में हर्बल गार्डन स्थापित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा जिन केंद्रों में हर्बल गार्डन हैं उनके सही प्रकार से रखरखाव करने के लिए भी कहा गया हैं। -डा. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed