{"_id":"6890b7b7ea31f3a3970a1186","slug":"heavy-rains-cause-loss-of-rs-8-lakh-to-electricity-board-12-poles-uprooted-una-news-c-93-1-una1002-161345-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भारी बारिश से बिजली बोर्ड को 8 लाख का नुकसान, 12 खंभे उखड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भारी बारिश से बिजली बोर्ड को 8 लाख का नुकसान, 12 खंभे उखड़े
विज्ञापन
बसाल सब-डिवीजन के कोटला कलां अनुभाग में पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। भारी बारिश ने जिला मुख्यालय से सटे बसाल सब-डिवीजन के अंतर्गत कोटला कलां अनुभाग में बिजली बोर्ड को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज बारिश और बाढ़ जैसे हालात के कारण विभाग को लगभग सात से आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। अनुभाग के जेई जगत राम ने बताया कि अजनौली गांव में 9 मीटर ऊंचाई के 4 और 8 मीटर ऊंचाई के 5 बिजली के खंभे गिर गए। इसके अलावा समूर में 2 और कोटला में 1 खंभा भी बारिश की भेंट चढ़ गया। 12 बिजली के खंभे जड़ से उखड़ गए, जिससे विद्युत तारों को भी नुकसान पहुंचा और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया है। जेई जगत राम ने बताया कि नुकसान का विस्तृत ब्योरा तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।