फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heavy rains across the district, temperature dropped, crops got a new lease of life

Una News: जिलेभर में झमाझम बारिश, तापमान घटा, फसलों को मिली संजीवनी

Thu, 05 Jun 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 05 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains across the district, temperature dropped, crops got a new lease of life
हरोली क्षेत्र के दुलैहड़ गांव में हो रही ओलावृष्टि। स्रोत : जागरूक पाठक
ऊना। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। दिन की शुरुआत तीखी धूप से हुई और दोपहर होते बादल छा गए। इसके बाद जिला के अलग-अलग इलाकों में सिलसिलेवार बारिश का दौर शुरू हुआ। सबसे पहले बंगाणा और उसके बाद गगरेट, अंब, हरोली और ऊना क्षेत्रों में बारिश हुई। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। मंगलवार शाम से शुरू बारिश से न्यूनतम तापमान भी 16.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। अधिकतम तापमान पर सुबह से समय खिली धूप का असर दिखा। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना शहर में बुधवार को 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को गगरेट क्षेत्र और हरोली के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। दुलैहड़ में शाम के समय और कुठेड़ा जसवालां में दोपहर के समय जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे लोगों को दिन के साथ रात के समय भी ठंड का अहसास हुआ। पहले जहां लोग गर्मी से राहत के लिए एसी व कूलर का सहारा ले रहे थे। वहीं अब पंखे चलाने से भी गुरेज कर रहे हैं। दूसरी ओर कृषि के लिहाज से बुधवार को हुई बारिश बेहद लाभकारी मानी जा रही। इससे पहले मंगलवार शाम को करीब डेढ़ घंटा बारिश हुई थी लेकिन बुधवार को करीब चार घंटे लगातार बारिश हुई। इससे जमीन में पर्याप्त नमी दर्ज हुई है। अब किसान खाद और जरूरी दवाओं के छिड़काव में जुटेंगे। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि जिला में वीरवार को भी मौसम खराब रह सकता है। लोग सुबह के समय खिल रही धूप के बावजूद छाता व रेनकोट के साथ बाहर निकलें। अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed