फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heavy rain stopped the speed of vehicles, devotees kept moving forward chanting the praises of the mother

Una News: भारी बारिश ने रोकी वाहनों की रफ़्तार, श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते आगे बढ़ते रहे

Sat, 02 Aug 2025 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain stopped the speed of vehicles, devotees kept moving forward chanting the praises of the mother
गगरेट-चिंतपूर्णी मार्ग पर गिरा पेड़, कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। देर शाम तक बिना रुके जारी बारिश के कारण श्रावण अष्टमी मेले से लौट रहे मां चिंतपूर्णी के भक्तों को बारिश में ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा। कई भक्त दुकानों और टिन की छतों के नीचे शरण लेकर बारिश से बचने का प्रयास करते नजर आए। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण गगरेट-चिंतपूर्णी मार्ग पर एक पेड़ गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। हालांकि, संबंधित विभाग ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही मार्ग को पूरी तरह से साफ कर दिया, जिससे कोई बड़ा जाम नहीं लगा। चिंतपूर्णी मेले में अष्टमी के दिन मां के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। माथा टेकने के बाद घर लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दिन भर देखने को मिली। लंगरों में अष्टमी के दिन कड़ाह प्रसाद वितरण के दौरान कई लोग अपने वाहन अव्यवस्थित रूप से सड़कों पर खड़े कर देते हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। फिर भी मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धा इतनी गहरी है कि भारी भीड़ और तेज बारिश भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पाई। पूरे दिन श्रद्धालु जय माता दी.. के जयकारे लगाते हुए अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ते रहे, जबकि बारिश ने वाहनों की रफ्तार को काफी धीमा कर दिया। अष्टमी की इस बारिश से क्षेत्र में फैली गंदगी भी काफी हद तक साफ हो गई है। उधर, गगरेट क्षेत्र की सभी खड्डें उफान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed