फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heat started increasing in Una, mercury reached 35.8 degrees Celsius

Una News: ऊना में बढ़ने लगी गर्मी, पारा 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Tue, 23 Apr 2024 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 23 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Heat started increasing in Una, mercury reached 35.8 degrees Celsius
ऊना में गर्मी के बीच छाता लेकर गंतव्य की ओर जाती महिलाएं। संवाद
ऊना। जिला में कुछ दिन खराब मौसम के बाद अब फिर से गर्मी जोर पकड़ने लगी है। ऊना का तापमान अब फिर से 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीते रोज से पारे में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि बीते कुछ दिन की बात करें तो छाए बादलों के बीच कभी अंधड़ व बारिश से मौसम खुशनुमा रहा। तेज धूप खिलने से एकाएक गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अब सड़कों पर लोग एक बार फिर धूप से बचाव के लिए छाता लेकर चलते हुए नजर आए।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों का रुझान पेय पदार्थों की ओर बढ़ने लगा है, जबकि गन्ने के रस की बिक्री में भी तेजी नहीं हो पाई। मौसम समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि ऊना का अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है और गर्मी बढ़ेगी। बीते रोज ऊना में अधिकतम तापमान 35.2 एवं न्यूनतम 15.0 दर्ज था। तापमान में गरमाहट और साफ मौसम के बीच किसानों ने राहत महसूस की है। किसान खेतों में पक चुकी गेंहू की फसल की कटाई में जुट गए हैं। किसानों में नरेश कुमार, बलदेव, बलवीर सिंह, अजमेर, मुकेश ने बताया कि बेशक गर्मी ने जोर पकड़ा है, लेकिन गेहूं की कटाई के लिए यह उचित समय है।

ऊना में गर्मी के बीच छाता लेकर गंतव्य की ओर जाती महिलाएं। संवाद

ऊना में गर्मी के बीच छाता लेकर गंतव्य की ओर जाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed