फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   health

पालकवाह में भी होगा सीवीनेट टेस्ट, मिलेगी सुविधा

Thu, 10 Feb 2022 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
health
ऊना। जिले में अब पालकवाह में भी सीवीनेट टेस्ट होंगे। यहां स्थापित वीडीआरएल प्रयोगशाला में यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के साथ अब जिले में टीबी टेस्ट की सुविधा दो जगहों में उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान समय में टीबी के सीवीनेट टेस्ट के लिए जिलेभर से बलगम के नमूनों को क्षेत्रीय अस्पताल ही भेजा जाता है। यहां जांच को लेकर अधिक भार रहता है। इस समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही पालकवाह में सीवीनेट टेस्ट की जांच को सुविधा को शुरू किया जाएगा। पालकवाह में नई आधुनिक ट्रू नेट मशीन स्थापित की जा रही है। इससे खास तौर पर टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को लाभ होगा। जिले में दो प्रयोगशाला होने से सीवीनेट टेस्ट की रिपोर्ट जल्द ही आएगी। इसके अलावा जिन लोगों को चिकित्सकों की तरफ से क्षय रोग के लक्षण होने पर सीवीनेट टेस्ट करवाने के लिए कहा जाता है उन लोगों को टेस्ट करवाने में भी सुविधा मिलेगी। इन्हें ऊना के चक्कर नहीं लगाने होंगे। पालकवाह में आसानी से टेस्ट हो पाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमन शर्मा ने बताया कि पालकवाह में स्थापित की गई वीडीआरएल लैब में सीवीनेट टेस्ट की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed