{"_id":"5e1b53638ebc3e87cd195054","slug":"health-una-news-sml3207148136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में भेजें पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का एस्टीमेट: आरडी धीमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते में भेजें पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का एस्टीमेट: आरडी धीमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हफ्ते में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का एस्टीमेट भेजें : धीमान
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के लिए चिह्नित भूमि का रविवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने उपायुक्त के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा सहित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
एसीएस आरडी धीमान ने कहा कि पीडब्ल्यूडी, विद्युत तथा आईपीएच विभाग एक हफ्ते के भीतर एस्टीमेट तैयार कर प्रदेश सरकार को भिजवाएं ताकि जल्द से जल्द सेटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए उपायुक्त को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सभी विभाग डीसी के साथ समन्वय स्थापित कर एस्टीमेट तुरंत भेजें। इस दौरान धीमान ने कहा कि जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य आरंभ होगा और गाड़ियों की आवाजाही लिंक रोड पर बढ़ेगी इसलिए संबंधित विभाग के अधिकारी जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करें।