{"_id":"66fbfeaf7e009a51be069735","slug":"health-of-children-checked-in-kendriya-vidyalaya-salo-una-news-c-93-1-ssml1047-134560-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: केंद्रीय विद्यालय सलोह में जांचा बच्चों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: केंद्रीय विद्यालय सलोह में जांचा बच्चों का स्वास्थ्य
Wed, 02 Oct 2024 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 02 Oct 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों का वार्षिक चिकित्सा निरीक्षण करते हुए डॉक्टर। -संवाद
ऊना। केंद्रीय विद्यालय सलोह में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी विद्यार्थियों की वार्षिक चिकित्सा जांच की गई। चिकित्सा निरीक्षक डॉ. अर्जुन ठाकुर और डॉ. अभिषेक के नेतृत्व में आठ सदस्यीय मेडिकल टीम ने विद्यालय के 655 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा।
विद्यालय की प्राचार्य नीलम गुलेरिया ने बताया कि जांच के दौरान अधिकांश बच्चे स्वस्थ पाए गए, लेकिन कुछ बच्चों में दांतों की सड़न और हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। ऐसे बच्चों को नागरिक चिकित्सालय हरोली या क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना के लिए रेफर किया गया है।
प्राचार्य ने बच्चों को प्रोटीन, विटामिन आदि से युक्त पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को जंक खाद्य पदार्थ न देकर हरी पत्तेदार सब्जियां और मौसमी फल दें। स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. नंदिनी, डॉ. शिखा शर्मा, डॉ. अंजुला, आरती, संगीता, और सहायक गुरबक्श कौर सहित स्कूली स्टाफ भी मौजूद रहे।