फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Health department will run testing campaign in Anganwadis across the district

Una News: जिलेभर की आंगनबाड़ियों में स्वास्थ्य विभाग चलाएगा जांच अभियान

Sat, 30 Mar 2024 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 30 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Health department will run testing campaign in Anganwadis across the district
विभाग की टीमें नौनिहालों की करेंगी स्वास्थ्य जांच, रोगों का पता चलने पर मिलेगा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर स्वास्थ्य विभाग जल्द बच्चों की जांच को अभियान शुरू करेगा। जांच के दौरान अगर किसी बच्चे में स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत पाई जाती है तो ऐसे बच्चे के उपचार के लिए भी स्वास्थ्य विभाग आगामी प्रक्रिया भी पूरी करेगा, ताकि बच्चे का सही प्रकार से उपचार करवाया जा सके।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। इस दौरान बच्चों में पाई जाने वाली जन्मजात विकृतियों, पोषक तत्वों से होने वाली कमी, रोग, बच्चों के विकास में होने वाली देरी अन्य विकारों से संबंधित जांच की जाएगी। जांच के बाद जरूरत होने पर बच्चे को आगामी उपचार के लिए रेफर भी किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। हर विद्यार्थी की जांच स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ बच्चों में होने वाले आवश्यक टीकाकरण संबंधी भी पूरी जानकारी हासिल की जाएगी। अगर किसी बच्चे का किन्हीं कारणों से कोई टीका छूटा होगा तो उसकी जानकारी एकत्रित कर उसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के लिए दी जाती है आर्थिक सहायता
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत अगर किसी बच्चे में स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत पाई जाती है, तो उसकी विभाग मदद करता है। वहीं, अगर ऑपरेशन की जरूरत है तो पीड़ित के इलाज के लिए आर्थिक मदद भी विभाग देता है।


कोट्स :
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर जल्द ही अभियान शुरू करने के लिए तिथि तय की जाएगी।
नरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed