फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Health department alert on Diwali, extra beds installed in hospitals

Una News: दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, अस्पतालों में लगाए अतिरिक्त बेड

Sun, 12 Nov 2023 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 Nov 2023 06:46 AM IST
विज्ञापन
Health department alert on Diwali, extra beds installed in hospitals
ऊना। दिवाली पर्व के लिए जिला ऊना में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में पटाखोंं से जलने के मामलों से निपटने के लिए अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था करने सहित आपातकाल वार्डों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ कर दिया गया है। विभाग ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को दिवाली पर आपातकाल में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दिवाली के दिन पटाखों से जलने के मामले सामने आते हैं। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सर्जिकल वार्ड में छह विशेष बिस्तर और हर नागरिक अस्पताल में भी आपातकाल में दो विशेष बेड जलने से संबंधित लोगों के उपचार के लिए रिजर्व कर दिए हैं। इसके अलावा पटाखों से मामूली रूप से जलने वाले मरीजों को आपातकाल में हरसंभव उपचार दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही ऑन कॉल पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी ली जा सकेंगी।
विज्ञापन

वहीं, नागरिक अस्पताल अंब, चिंतपूर्णी, गगरेट, बंगाणा और हरोली में आपातकाल वार्ड में ही दो अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। दिवाली हर साल सरकारी और निजी अस्पतालों की आपातकाल में पटाखों से जले काफी मरीज पहुंचते हैं। सरकारी अस्पतालों में बर्न वार्ड न होने के चलते गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। मामूली जले मरीजों को अस्पतालों के सर्जिकल वार्ड और आपातकाल में ही उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति में 108 नंबर पर करें संपर्क
दिवाली पर अगर आपातकाल में कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या के लिए 108 एंबुलेंस सेवा का प्रयोग कर सकते हैं। जिला मुख्यालय के अलावा नागरिक अस्पतालों के लिए भी 108 एंबुलेंस सेवा की सुविधा ली जा सकती है, ताकि आपातकाल में मरीज को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया जा सके और उसे उपचार दिया जा सके

दिवाली के लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदः सीएमओ
सीएमओ, ऊना डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सर्जिकल वार्ड में छह अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हर नागरिक अस्पताल में दो अतिरिक्त बेड लगाए हैं। साथ ही चिकित्सकों और अन्य पेरामेडिकल स्टाफ को भी आपातकाल में सेवाएं देने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed