फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Health check-ups for 2,115 people in August

Una News: अगस्त में 2,115 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

Mon, 31 Aug 2026 11:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 31 Aug 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
Health check-ups for 2,115 people in August
पंडोगा (ऊना)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हरोली की टीम ने अगस्त में विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाईं हैं। इस दौरान 25 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें कुल 2,115 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 1,236 लोगों के विभिन्न टेस्ट किए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ बीमारियों से बचाव, उनके लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार करवाने के प्रति जागरूक किया। इन शिविरों का 956 पुरुषों और 1,159 महिलाओं ने लाभ उठाया। सेवा टीम के डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि शिविरों के आयोजन में उनके साथ रुचि, मनीष और निहाल सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं, शिविरों को सफल बनाने में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed