फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heads of educational institutions will have biometric authentication

Una News: शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों का होगा बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण

Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Heads of educational institutions will have biometric authentication
ऊना। जिला के सभी स्कूलों और महाविद्यालयों के प्रमुखों का बॉयोमीट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके लिए जिला के सभी शिक्षण संस्थानों को शिक्षा विभाग ने सूचित कर दिया है। यह अभियान 26 दिसंबर से लेकर छह जनवरी तक चलाया जाएगा। इसमें सभी शिक्षा खंडों और ऊना महाविद्यालय में प्रमाणीकरण के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्कूलों और महाविद्यालयों के प्रमुखों की बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण प्रक्रिया विभाग की ओर से हर वर्ष करवाई जाती है। इसमें यह देखा जाता है कि स्कूल प्रमुखों की दस्तावेजों और वास्तविक स्थिति में कोई अंतर तो नहीं है। इसके साथ विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति के लिए किए आवेदन पत्र भी स्कूल प्रमुख और इसके लिए बनाए गए नोडल अधिकारी को सत्यापित करने होते हैं। उस अधिकार के लिए भी स्कूल प्रमुख और नोडल अधिकारी को अपनी बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण करवाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


ऊना शिक्षा खंड के तहत आते सभी स्कूलों के प्रमुखों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण 26 दिसंबर से एक जनवरी तक राजकीय कन्या विद्यालय ऊना में किया जाएगा। हरोली शिक्षा खंड के स्कूल प्रमुखों का प्रमाणीकरण 27 दिसंबर से लेकर दो फरवरी तक हरोली विद्यालय में होगा। गगरेट शिक्षा खंड-1 के स्कूल प्रमुखों का प्रमाणीकरण 26 दिसंबर के एक जनवरी तक कलोह स्कूल में आयोजित होगा। वहीं गगरेट शिक्षा खंड-2 के तहत आते स्कूल प्रमुखों का प्रमाणीकरण मुबारिकपुर स्कूल में 27 दिसंबर से दो जनवरी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोल शिक्षा खंड और अंब शिक्षा खंड के सभी स्कूलों का 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक चौकी मन्यार स्कूल और अंब स्कूल में प्रमाणीकरण किया जाएगा। वहीं बंगाणा शिक्षा खंड के स्कूल प्रमुखों की प्रक्रिया बंगाणा स्कूल में 29 दिसंबर से चार जनवरी तक चलेगी। इसके अलावा अन्य बचे शिक्षण संस्थानों के लिए ऊना महाविद्यालय में छह जनवरी को प्रमाणीकरण कार्यक्रम किया जाएगा।





जिला के सभी स्कूल प्रमुख अपने शिक्षा खंड के तहत आते निर्धारित शिक्षण संस्थान में जाकर अपना प्रमाणीकरण करवा लें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। निर्देशों को न मानने वालों पर नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

- बलविंदर कौर, अधीक्षक ग्रेड-1, जिला उच्च शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed