फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Head-on collision between school bus and private van

Una News: स्कूल बस और निजी वैन की आमने-सामने टक्कर

Thu, 28 May 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 28 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Head-on collision between school bus and private van
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव टक्का स्थित तीखी पुली मोड़ के पास बुधवार दोपहर स्कूल बस और निजी वैन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे को हल्की चोट आई जबकि बस में सवार अन्य सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:59 बजे रॉकफोर्ड स्कूल की बस ऊना से नारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान दूसरी दिशा से बाबा रुद्रानंद की तरफ से एक निजी वैन आ रही थी। तीखी पुली मोड़ पर सड़क संकरी और घुमावदार होने के कारण दोनों वाहन अचानक आमने-सामने आ गए और टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार एक बच्चे की गर्दन पर हल्की चोट आई। हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड़ काफी खतरनाक है और यहां पहले भी कई बार हादसे होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर चेतावनी संकेत, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा रेलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed