फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Haze continues to wreak havoc, clouds remain throughout the day, Baja remains silent

Una News: धुंध का कहर जारी, दिनभर छाए रहे बादल, सूने रहे बाजार

Sun, 12 Jan 2025 03:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:57 AM IST
विज्ञापन
Haze continues to wreak havoc, clouds remain throughout the day, Baja remains silent
दिन को चालकों को लाइटें जलाकर चलाने पड़े वाहन
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से घरों में दुबकने को विवश लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/नंगल। जिले में धुंध का कहर लगातार जारी है। शनिवार को जिलाभर सहित साथ लगते नंगल क्षेत्र में भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा। धुंध के चलते वाहन चालकों को दिन के समय भी लाइटें जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे हैं। जिले में बीते तीन दिन से सुबह-शाम धुंध पड़ रही है। शनिवार को जिला मुख्यालय में सुबह 11:00 बजे तक धुंध छाई रही। साथ ही दिन भर बादल छाने के चलते लोगों को सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हो पाए। ऐसे में ठिठुरन बढ़ने के चलते लोग घरों में दुबके रहे। दूसरी तरफ धुंध के बीच खेतों में सिंचाई करने वाले किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में किसानों की ओर से जिले में आलू और गेहूं की फसल बीजी गई है। ऐसे में किसानों को समय-समय पर खेतों में सिंचाई भी करनी पड़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से भी आगामी दिनों में जिले में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। इस माह का दूसरा शनिवार होने के चलते अधिकतर सरकारी कार्यस्थलों पर अवकाश रहा है। लेकिन, निजी कार्यालय व संस्थानों में कार्यरत लोगों को धुंध के बीच अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के अन्य उपमंडलों में भी धुंध के चलते यही हाल है। धुंध के चलते जिले के बाजार सुबह 9:00 बजे के बजाय 10:00 बजे के बाद ही खुल रहे हैं। बाजारों में धुंध व ठिठुरन वाली सर्दी होने के चलते ग्राहक भी काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। नंगल श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर सुबह 11 बजे तक धुंध के कारण सभी वाहन चालक अपनी गाड़ियों की लाइटें जलाकर आते-जाते नजर आए। कुछ यही हालात नंगल के व्यापार के भी हो चुके है। धुंध के कारण लोग अपने घरों से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। शहर का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक डाॅ. विनोद कुमार ने बताया कि जिले में धुंध का सिलसिला आगामी दिनों में जारी रहेगा। ऐसे में सर्दी बढ़ सकती है।

फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद

फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed