फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hatli Panchayat head alleges assault

Una News: हटली पंचायत के प्रधान ने लगाया मारपीट का आरोप

Thu, 23 Oct 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hatli Panchayat head alleges assault
बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की हटली पंचायत के प्रधान स्वर्ण सिंह राणा ने दीपावली के दिन बंगाणा बाजार में मारपीट करने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में आरोप है कि गांव हटली दनोह के संजीव राणा उर्फ मिंटू ने दीपावली के दिन उन पर बेवजह जानलेवा हमला किया। प्रधान ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी।
विज्ञापन

प्रधान स्वर्ण सिंह राणा के समर्थन में उपप्रधान सुरेंद्र हटली, राजेंद्र रिंकू, मदन राणा, शशि राणा, संजय सोनी, जीत राणा, मदन गोपाल आदि ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उधर, मामले को लेकर हटली निवासी संजीव राणा ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप झूठे हैं। मैंने इन लोगों पर हमला नहीं किया बल्कि इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की है और मुझे फंसाया जा रहा है। एसएचओ बंगाणा रोहित चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed