{"_id":"6735fe6ebf991711310c440b","slug":"hatli-is-the-first-school-of-kutlahar-many-stalwarts-have-studied-here-vivek-sharma-una-news-c-93-1-una1002-138262-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटली कुटलैहड़ का प्रथम स्कूल, कई दिग्गज कर चुके हैं पढ़ाई : विवेक शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटली कुटलैहड़ का प्रथम स्कूल, कई दिग्गज कर चुके हैं पढ़ाई : विवेक शर्मा
विज्ञापन
हथलोन और हटली के टॉपर रहे विद्यार्थियों को इनाम बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्यार्थी, गुरु और परिवार तीनों को एक साथ लेकर शिक्षा के क्षेत्र को बुलंदियों तक ले जाना लक्ष्य है। कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली और जटेहड़ी स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू प्रथम दिवस से राज्य में शिक्षा के क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। हटली स्कूल तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र का प्रथम स्कूल है, जहां पूर्व विधायक ठाकुर रंजीत सिंह, मास्टर देवीदास पटियाल, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, लेफ्टिनेंट जर्नल स्वर्ण सिंह पटियाल जैसे दिग्गज पढ़ाई कर चुके हैं। हटली से शिक्षा ग्रहण करके देश के वॉलीबाल के कैप्टन बने सुरजीत राणा ने कई बार विदेशों में अपने साक्षात्कार के समय हटली स्कूल का नाम लिया। कहा कि जब हटली स्कूल में पढ़े बच्चे बड़े अधिकारी बनें तो शिक्षा ग्रहण करने और अच्छे संस्कारों के लिए मंच से आपका नाम लें। मुख्यातिथि ने स्कूल भवन की मरम्मत के लिए तीन लाख, अन्य निर्माण के लिए दो लाख और एक अन्य निर्माण के लिए एक लाख, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5100 रुपये, प्राइमरी स्कूल हथलोन और हटली के लिए 2100 देने की घोषणा की। विवेक शर्मा ने दोनों स्कूलों में टॉपर रहे विद्यार्थियों को इनाम भी बांटे।