फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Haroli Utsav: African, Russian fire dance will entertain the audience

हरोली उत्सव : अफ्रीकन, रशियन फायर डांस दर्शकों का करेगी मनोरंजन

Sun, 27 Apr 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Haroli Utsav: African, Russian fire dance will entertain the audience
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री  तीन दिवसीय उत्सव की तैयारियों को लेकर कांगड़ मैदान का निरीक्षण - फोटो : mathura
कांगड़ मैदान सज-धज के तैयार, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की तैयारियां मुक़म्मल
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने किया तैयारियों को लेकर कांगड़ मैदान का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्यस्तरीय हरोली उत्सव-2025 को लेकर कांगड़ मैदान सजकर तैयार है। सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। उत्सव में अफ्रीकन डांस, रशियन फायर डांस और यूक्रेनियन ड्रम बैंड जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियां भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली के कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक होने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव की तैयारियों को लेकर कांगड़ मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री पीजी कॉलेज हरोली से कांगड़ मैदान तक प्रस्तावित शोभायात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उत्सव का शुभारंभ 27 अप्रैल को शाम 5 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। वे भव्य शोभायात्रा की अगुवाई के बाद कांगड़ मैदान में आयोजित समारोह का उद्घाटन करेंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 28 अप्रैल को मध्योत्सव पर मुख्य अतिथि होंगे, जबकि समापन समारोह 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। इस वर्ष उत्सव का थीम ..नशा निवारण.. निर्धारित किया है। इसके तहत नशा मुक्त ऊना और नशा मुक्त हिमाचल का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। शोभायात्रा में स्वयं सहायता समूहों, विद्यालयों के विद्यार्थियों, सांस्कृतिक दलों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे और नशे को न, जिंदगी को हां.. का संदेश देंगे। 27 अप्रैल को पंजाबी गायक मनकीरत औलख, हिमाचली गायक कुमार साहिल एवं अर्शप्रीत अपने सुरों से समां बांधेंगे। 28 अप्रैल को इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार, अनुज शर्मा और प्रख्यात गायक एसी भारद्वाज अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 29 अप्रैल को समापन समारोह के अवसर पर स्टार पंजाबी गायक गैरी संधू और जसबीर जस्सी अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे।

बाक्स

खेल, मनोरंजन और विकास प्रदर्शनी

उत्सव के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं छिंज, कुश्ती, कबड्डी, रस्साकशी और मटका दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। सात वर्षों के लंबे अंतराल के उपरांत उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से यह भव्य आयोजन संभव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed