फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Haroli police also caught the third accomplice of the robbers

Una News: हरोली पुलिस ने लुटेरों का तीसरा साथी भी पकड़ा

Fri, 06 Sep 2024 04:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 06 Sep 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Haroli police also caught the third accomplice of the robbers
हरोली पुलिस ने पकडा़ लूटपाट करने वाला युवक।संवाद
ऊना। हरोली क्षेत्र में बीते दिनों लगातार हुई लूटपाट की घटनाओं में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीसरे आरोपी को जम्मू-कश्मीर के माधोपुर से काबू किया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान भूपिंद्र (19) उर्फ बबिंदर निवासी गांव फतेहपुर तहसील गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार बीती 27 अगस्त को पोलियां के एक बुजुर्ग ने हरोली पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि छह लडकों ने उसे पोलियां के पास घेरा तथा हथियार दिखाकर 5000 रुपये छीन लिए। इस पर पुलिस ने तुरंत अभियोग दर्ज कर तीन दिन के भीतर लुटेरों को गिरफ्तार किया। उन आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद अब तीसरा आरोपी भी माधोपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सड़क मार्गों के आसपास लगे कैमरों, सर्विलांस व गुप्त सूचनाओं से जानकारियां जुटाकर सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। इसके बाद छह में से तीन आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि मुख्य आरक्षी नरेंद्र के नेतृत्व में एक टीम थाना प्रभारी सुनील कुमार के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर गई थी। इसी टीम ने मामले के तीसरे आरोपी को माधोपुर से काबू किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा कि आरोपी ने वारदात को कबूल कर लिया है। हरोली में हुई अन्य वारदातों में भी पुलिस को इन आरोपियों का हाथ होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उपपुलिस अधीक्षक हरोली मोहन रावत ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। मामले के अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed