{"_id":"631f68660a7b282661151b5b","slug":"haroli-and-basdehra-win-una-news-sml421476952","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च पास्ट में हरोली और हैंडबाल में बसदेहड़ा ने जीते खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च पास्ट में हरोली और हैंडबाल में बसदेहड़ा ने जीते खिताब
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी में कबड्डी मैच के दौरान भिड़ती खिलाड़ी छात्राएं।संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धमांदरी में लड़कियों के चार दिवसीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन सभी टीमों में रोचक मुकाबले हुए। मार्च पास्ट में हरोली विजेता और जखेड़ा उपविजेता रहे।
हैंडबॉल में बसदेहड़ा ने बुधान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबाल में मावा सिंधिया ने गोंदपुर बुल्लां को हराया और खिताब जीता। बैडमिंटन में रपोह मिसरां ने बंगाणा को हराकर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी में बसदेहड़ा ने धमांदरी को मात दी और फाइनल मुकाबला जीता। बास्केटबाल में डीएवी लठियाणी ने सलोह को मात देते हुए प्रतियोगिता में कब्जा जमाया। खो-खो में नंगडां ने बालीवाल को हराया और ट्रॉफी अपने नाम की। हॉकी में मुबारिकपुर ने संतोषगढ़ को हराया और कप अपने नाम किया। मार्च पास्ट में हरोली विजेता और जखेड़ा उपविजेता रहे।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने खिलाड़ियों को इनाम बांटे। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानाचार्य नवीन गुप्ता की बढ़िया प्रबंधन के लिए प्रशंसा की। प्रतियोगिता के प्रबंधन सचिव प्रधानाचार्य नवीन गुप्ता, एडीपीओ जगदीश राम तथा समन्वयक रविंद्र कुमार भुल्लर ने संयुक्त बयान में कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सफल रहा और सभी खेलें शांतिपूर्ण ढंग से हुईं।