फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Haroli 108 ambulance is best

हरोली 108 प्रदेश में बेस्ट एंबुलेंस

Wed, 19 Oct 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 19 Oct 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
Haroli 108 ambulance is best
- फोटो : अमर उजाला

आपात स्थिति में लोगों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने पर हरोली 108 एंबुलेंस ने प्रदेश भर में नंबर वन का मुकाम हासिल किया है। 108 संस्था ने हरोली एंबुलेंस को प्रदेश की बेस्ट एंबुलेंस का खिताब देकर सम्मानित किया है। हरोली एंबुलेंस कर्मियों ने हाल ही में हरोली के ललड़ी गांव में गोली से घायल युवक को एंबुलेंस से समय पर अस्पताल पहुंचाकर जिंदगी बचाई है। इस पर सभी ने कर्मचारियों और संस्था की सेवाओं की सराहना की है।

विज्ञापन


इसके अलावा एक प्रवासी महिला, जिसको चिकित्सकों ने गंभीर हालत में रेफर किया था, उसका भी कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव करवाया था, जिसमें जच्चा-बच्चा सुरक्षित बचाए गए। हरोली एंबुलेंस ने रोगियों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने में प्रदेश भर में अपनी एक मसाल कायम की है। इसके लिए कंपनी ने एंबुलेंस कर्मियों ईएमटी नरेश बाली और पायलट प्रदीप की सेवाओं को भी सराहा है।
विज्ञापन


108 संस्था के हमीरपुर तथा ऊना के प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि हरोली एंबुलेंस के माध्यम से रोगियों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने तथा सितंबर में ललड़ी गांव में हुए गोलीकांड में एक युवक की जिंदगी को बचाया गया। इसके लिए हरोली एंबुलेंस को प्रदेश में बेस्ट एंबुलेंस सेवा के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि  प्रदेश भर में 108 एंबुलेंस सेवा अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। गौरतलब है कि जीवीके ईएमआरआई देश के 15 राज्यों सहित दो केंद्रशासित प्रदेशों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। प्रदेश में 108 एंबुलेंस करीब छह सालों के समय में कुल 8 लाख से अधिक आपातकालीन मामलों को निपटा चुकी है। आपातकालीन समय में 108 नंबर सेवा का निशुल्क लाभ लिया जा सकता है। वर्ष 2010 से 108 एंबुलेंस सेवा प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उधर, 108 संस्था के प्रदेश प्रभारी मिहुल सुकुमारन ने कहा कि 108 संस्था रोगियों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed