{"_id":"5741e63d4f1c1b9b1a6909a3","slug":"happy-on-appointment-of-anurag","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग की ताजपोशी पर बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग की ताजपोशी पर बांटे लड्डू
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 22 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
अनुराग को बीसीसीअाई का अध्यक्ष बनने पर खुशी मनाते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अनुराग ठाकुर के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की खुशी में भाजपा और जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने रोटरी चौक पर जमकर जश्न मनाया। रविवार को डीसीए अध्यक्ष मदन पुरी की अगुवाई में रोटरी चौक पर लड्डू बांटे गए। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। वहीं युवा वर्ग ने ढोल की थाम पर जमकर भंगड़ा डाला। मदन पुरी ने कहा कि अनुराग ठाकुर की ताजपोशी से हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश से पहली बार किसी ने बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष भी बने हैं। इस अवसर पर पूर्व हिमफेड अध्यक्ष संतोष सैणी, युवा मोर्चा राज्य उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, सुरजीत सैणी, नगनोली के प्रधान ओंकार चंद, अभिनव शर्मा, मोनू मनकोटिया, विनय आंगरा, रिपोह मिसरां से कुलदीप धीमान, राज कुमार, राजेश दत्ता, सतपाल सैणी, अनिल मोदगिल, प्रवीण सहोता, सुमन पुरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन