फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   guru gobind singh prakashotsav celebrated in una with panj payare nagar kirtan

गुरू गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व की रही धूम

Sun, 09 Jan 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
guru gobind singh prakashotsav celebrated  in una with panj payare nagar kirtan
ऊना में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर र्कीतन के दौरान पांच प्यारे और अन्य।संवाद - फोटो : Una
संतोषगढ़ (ऊना)। दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 355वां प्रकाशोत्सव नगर के साथ समीपवर्ती गांवों में श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में शुरू अखंड पाठ का भोग डाला गया। इस दौरान धन-धन गुरु गोबिंद सिंह, आपे गुरु, आपे चेला के नगर कीर्तन के साथ क्षेत्र का वातावरण गुंजायमान हो उठा। गुरुद्वारों में रागी जत्थों ने गुरुवाणी एवं कीर्तन के जरिए संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन भी इस मौके पर निकाला गया। बारिश और ठंड के बावजूद नगर कीर्तन में संगत का सैलाब उमड़ा। पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन दोपहर बाद गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू होकर मेन बाजार से गुजरता हुआ पुराना बस अड्डा, वीरभद्र चौक से होकर गुरुद्वारा शहीदां सिंह में पहुंचा। जहां पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दशम पिता के प्रकाशोत्सव पर सनोली के गुरुद्वारा बाबा जवाहर सिंह, अजोली, मैहतपुर, रायपुर सहोड़ां, छत्तरपुर, हरोली के गुरुद्वारा सूबोआणा साहिब, गुरुद्वारा गिड़गिड़ा साहिब, पालकवाह के गुरुद्वारा साहिब में भी धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ लंगर का आयोजन किया गया। गुरु पर्व के मौके पर विभिन्न गुरु घरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed