फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gurnam Bhullar and Karnail Rana will be the main attraction of Shivbari fair

Una News: गुरनाम भुल्लर और करनैल राणा होंगे शिवबाड़ी मेले के मुख्य आकर्षण

Thu, 17 Apr 2025 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Gurnam Bhullar and Karnail Rana will be the main attraction of Shivbari fair
शिवबाड़ी मेले में पहली बार करवाई जाएगी स्टार नाइट
विज्ञापन

घनारी में 21 और 22 को दोपहर दो बजे से होंगे कलाकारों के ऑडिशन
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। जिला ऊना के सुप्रसिद्ध शिवबाड़ी मेले में पहली बार आयोजित हो रही स्टार नाइट के मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर और पहाड़ी लोक गायक करनैल राणा होंगे। मेला प्रशासन इस मौके को यादगार बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली स्टार नाइट में गुरनाम भुल्लर, करनैल राणा के साथ इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल व हिमाचल का स्पार्किंग पिरदौस बैंड भी लोगों को दीवाना बनाने के लिए आ रहा है। मेले के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण जंगम की ओर से दी जाने वाली प्रस्तुति शिव विवाह व स्थानीय बच्चों के कार्यक्रम होंगे। द्रोण महादेव शिव मंदिर का अधिग्रहण होने के बाद जब से मेले का प्रबंधन प्रशासन के हाथ में आया है तब से इसे नए आयाम पर पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, प्रदेश में जिन मेलों और महोत्सव को मान्यता मिल चुकी है वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्टार नाइट का आयोजन किया जाता है। यह पहली बार है कि शिवबाड़ी मेले में भी स्टार नाइट का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों को भी मौका मिलेगा। एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि शिवबाड़ी मेला इस क्षेत्र की धरोहर है। प्रदेश में जहां अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव और दशहरा महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से होता है तो शिवबाड़ी मेले को भी यादगार बनाने के लिए यह एक प्रयास है। इसके लिए विधायक राकेश कालिया ने भी प्रयास किए हैं। मेले में प्रदर्शन करने के लिए 21 व 22 अप्रैल को तहसील कार्यालय घनारी में दोपहर दो बजे से आकर कलाकार ऑडिशन दे सकता है, जो भी कलाकार चयनित किए जाएंगे, उन्हें शिवबाड़ी मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। तहसीलदार कुलताज सिंह ने बताया कि समूहगान या फिर समूह नृत्य के लिए भी ऑडिशन दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed