फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gugga came out of the temple, going from house to house giving darshan to the people

Una News: देवस्थल से बाहर आए गुग्गा, घर-घर जाकर दे रहे लोगों को दर्शन

Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gugga came out of the temple, going from house to house giving darshan to the people
ऊना में डोहरु मंडलियां  गुग्गा जाहरवीर का  गुनगान करते हुए।संवाद - फोटो : परिजन
कृष्ण जन्माष्टमी पर गुग्गा माड़ी लौटेंगे देव गुग्गा
विज्ञापन

उत्तर भारत के कई राज्यों में मनाया जाता है यह पर्व

पंकज चब्बा
संतोषगढ़ (ऊना)। भाद्रपद मास की अष्टमी तक गुग्गा अपने देवस्थल से निकलकर लोगों के घर-घर जाकर दर्शन देते हैं। उनके चेले और डोहरु मंडलियां वर्षों से घर-घर दस्तक देकर गुग्गा की शक्ति का गुणगान करती आ रही हैं। जिले के चकसराय गांव के सदियों पुराने गुग्गा मंदिर, कड़पे वाले गुग्गा मंदिर, मकरैड के राजा भृतहरि मंदिर, डंगोली के राजा भृतहरि मंदिर सहित अन्य देवस्थलों से गुग्गा के छत्र और प्रतीकात्मक छड़ें, रक्षा बंधन के दिन पूजा के बाद, डोहरु मंडलियों के साथ गांव-गांव पहुंचती हैं और गुग्गा की गाथा का गुणगान करती हैं। यह क्रम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक चलता है। जन्माष्टमी की शाम को देव गुग्गा अपने स्थान गुग्गा माड़ी लौट जाते हैं। अगले दिन, जिसे गुग्गा नवमी कहा जाता है, सांपों के देवता माने जाने वाले गुग्गा जाहरपीर का जन्मोत्सव पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाता है। गुग्गा नवमी से ही भंडारे लगाने और छिंज मेलों के आयोजन की शुरुआत होती है। इस वर्ष गुग्गा नवमी का त्योहार रविवार 17 अगस्त को मनाया जाएगा।

गुग्गा नवमी का त्योहार देश के कई राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और विशेष रूप से राजस्थान में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। राजस्थान में यह एक प्रमुख लोकपर्व है, जिसे गुग्गा नवमी या गोगा नवमी के नाम से जाना जाता है। इस बार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि 17 अगस्त को पड़ रही है, जिसे गुग्गा नवमी के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन नागों की पूजा होती है। मान्यता है कि वीर जाहरवीर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed