फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gravel scattered on Tutdu-Bhiyanbhi road, danger of accident

Una News: तुतड़ू-भियांभी सड़क पर बिखरी बजरी, हादसे का खतरा

Tue, 18 Feb 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gravel scattered on Tutdu-Bhiyanbhi road, danger of accident
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा के तहत तुतड़ू से भियांभी सड़क मार्ग पर एक मोड़ पर लगभग एक किलोमीटर लंबी दूरी पर काफी बजरी गिरी हुई है, जिससे आए दिन दो पहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बजरी ओवर लोड ट्रकों से गिरी हुई है, जो इस मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह इसी मोड़ पर सड़क पर बिखरी रेत और बजरी पर एक मोटरसाइकिल सवार फिसल गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और बाइक को भी नुकसान हुआ। लोग के अनुसार लंबे समय यह बजरी काफी समय से सड़क पर पड़ी है, लेकिन न तो विभाग ने और न ही संबंधित ठेकेदार ने इस पर कोई ध्यान दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द बजरी को हटाया जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उनका यह भी कहना है कि यदि कोई बड़ी घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। सड़क पर काम जारी है, फिर भी संबंधित ठेकेदार को आदेश दिए गए हैं कि जहां-जहां बजरी या अन्य सामग्री गिर रही है, वहां उसे रोज साफ किया जाए ताकि वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed