{"_id":"68514a9b16d171294d0ac3f4","slug":"gram-panchayat-naihariyan-got-its-own-building-mla-inaugurated-it-una-news-c-93-1-una1002-156593-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ग्राम पंचायत नैहरियां को मिला अपना भवन, विधायक ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ग्राम पंचायत नैहरियां को मिला अपना भवन, विधायक ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
पंचायतों के जरिए प्रदेश के विकास को मिलती है गति : सुदर्शन बबलू
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मंगलवार को 33 लाख की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत नैहरियां भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर विकास कार्य सीधे तौर पर पंचायतों की ओर किए जाने से प्रदेश के विकास को नई गति मिलती है।
बबलू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में भवनों के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि पंचायत के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विकास का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने और विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई गई हैं। पंचायती राज संस्थाओं का इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। विधानसभा की प्रत्येक पंचायत का विकास प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है। कहा कि उन्होंने अपने ढाई वर्षों के कार्यकाल में नैहरियां सहित घंघरेट, घेबट-बेहड़, सरड़ा, नैहरियां, धंधड़ी, धुसाड़ा, कठोह, पल्लियां, अम्बेहड़ा धीरज में पंचायत भवनों के निर्माण के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत करवाई और इन सभी पंचायत भवनों का कार्य प्रगति पर है।
बॉक्स
विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुनी जनसमस्याएं
विधायक सुदर्शन बबलू ने कार्यक्रम में नैहरियां में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक ने 30 के करीब समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। विधायक ने अधिकारियों को बाकी बची समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।