फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Grain kept in the open at the Takarla Turn grain market soaked by rain.

Una News: बारिश से भीगा टकारला मोड़ अनाज मंडी में खुले में रखा अनाज

Fri, 09 Oct 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 09 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Grain kept in the open at the Takarla Turn grain market soaked by rain.
बड़ूही (ऊना)। टकारला मोड़ स्थित अनाज मंडी में बारिश ने अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी। मंडी में खुले आसमान के नीचे रखा अनाज बारिश की चपेट में आ गया। इससे किसानों और व्यापारियों को नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

मंडी में अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए पर्याप्त शेड और स्टोरेज की सुविधा नहीं होने के कारण व्यापारियों को खरीदा हुआ अनाज खुले में रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि फसल खरीदने के बाद उसे सुखाने और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए मंडी परिसर में पर्याप्त ढका हुआ स्थान उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अनाज को खुले में रखना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खराब होते ही बारिश का पानी फसल को नुकसान पहुंचा देता है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों में मनोज कुमार, प्रीतम सिंह, हीरालाल, निर्मल सिंह का कहना है कि मंडी के साथ लगती करीब 45 कनाल खाली भूमि का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस भूमि में से आवश्यकतानुसार कुछ हिस्सा मंडी के विस्तार, बड़े शेड, गोदाम या आधुनिक स्टोरेज सुविधा के लिए इस्तेमाल किया जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।
व्यापारी राज कुमार, इशू, किसान सोमनाथ, संदीप कुमार, सीता राम और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से शेड और भंडारण सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। विधायक सुदर्शन बबलू का कहना है कि समस्या ध्यान में है।

जल्द ही उचित व्यवस्था करने के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे ताकि किसानों को दिक्कतें पेश न आए। एपीएमसी ऊना की सचिव अंजु बाला का कहना है कि अनाज मंडी में भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था है। किसी वजह से किसानों की फसल बारिश में भीगी होगी। इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed