{"_id":"6834c32f1b06077b9605c089","slug":"government-will-provide-employment-to-martyred-hero-dilawar-khans-wife-agnihotri-una-news-c-93-1-una1002-154778-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदानी नायक दिलवर खान की पत्नी को रोजगार देगी सरकार: अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदानी नायक दिलवर खान की पत्नी को रोजगार देगी सरकार: अग्निहोत्री
Tue, 27 May 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 27 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
घरवासड़ा में लोगों से रूबरू होते उपमुख्यमंत्री। स्रोत डीपीआरओ
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ऊना जिले के घरवासड़ा में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में भाग लेकर अमर बलिदानी नायक दिलवर खान (कीर्ति चक्र, मरणोपरांत) को नमन किया। उन्होंने बलिदानी की कब्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी स्मृति में बनने वाले पंचवटी पार्क का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने शहीद की माता भोला देवी, पिता कर्म दीन और पत्नी जमीला को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीर भूमि हिमाचल की यह परंपरा है कि यहां की धरती से देश के लिए बलिदान देने वाले सपूत जन्म लेते हैं। हमारे लिए देश पहले आता है, धर्म और जाति बाद में। उन्होंने कहा कि नायक दिलवर खान के सर्वोच्च बलिदान और असाधारण वीरता के लिए कीर्ति चक्र से नवाजा जाना ऊना जिला, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र और समूचे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि बलिदानी नायक दिलवर खान की पत्नी को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही बलिदानी की स्मृति में स्थापित किए जा रहे पंचवटी पार्क को जन भावनाओं से जोड़ते हुए विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बनौड़े महादेव मंदिर क्षेत्र के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजना का विस्तार कर उसे घरवासड़ा क्षेत्र तक लाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। समारोह के दौरान दो मिनट का मौन रखकर बलिदानी नायक दिलवर खान को श्रद्धांजलि दी गई।
उल्लेखनीय है कि 22 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित समारोह में घरवासड़ा (ऊना) के निवासी, भारतीय थल सेना के वीर सपूत नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। उन्होंने 23 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त की थी। मात्र 28 वर्ष की आयु में देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को युगों तक याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक कैप्टन शक्ति चन्द और घरवासड़ा के नजाकत अली ने भी अपने विचार साझा किए। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि मंदली-लठियानी पुल एवं सड़क परियोजना के लिए 920 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और इसका कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। यह परियोजना कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए विकास की नई राह खोलेगी। उन्होंने बताया कि घरवासड़ा स्कूल का नामकरण बलिदानी नायक दिलवर खान के नाम पर किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को सदैव याद रखें।