फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should repair historical heritage: Chamel Singh

ऐतिहासिक धरोहरों को दुरुस्त करे सरकार : चमेल सिंह

Sat, 21 Sep 2024 03:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Government should repair historical heritage: Chamel Singh
घनारी (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर चमेल सिंह ने प्रदेश में लुप्त होती जा रही ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि सरकारों ने अगर शीघ्र प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को दुरुस्त करने के लिए उचित कदम नहीं उठाए तो वह दिन दूर नहीं, जब हमारी आने वाली पीढ़ियां इन सब धरोहरों के बारे में अनभिज्ञ हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज सरकारों ने हाईवे बनाने के चक्कर में बड़े पैमाने पर पहाड़ों को तहस नहस कर दिया है। ठाकुर चमेल सिंह ने कहा कि प्रदेश की धरोहरें कोई मामूली चीजें नहीं हैं, बल्कि जनमानस से लेकर पशु-पक्षियों तक के जीवन में इनका अत्यधिक महत्व है। ठाकुर चमेल सिंह गगरेट में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी महकमे भी इस सबके लिए जिम्मेवार हैं, क्योंकि अधिकारी आंखें मूंद कर तमाशा देख रहे हैं। इसके निकट भविष्य में गंभीर हालत सामने आएंगे। इस मौके पर उनके साथ अरुण डडवाल तथा अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed