फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should issue a orders only after taking the teachers' unions in confidence: Guleria

सरकार शिक्षक संघों को विश्वास में लेकर ही फरमान जारी करे सरकार

Sun, 07 Feb 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Government should issue a orders only after taking the teachers' unions in confidence: Guleria
Government should issue a orders only after taking the teachers' unions in confidence: Guleria
गगरेट (ऊना)। जिला कला स्नातक संघ के प्रधान रविंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि सरकार केवल अफसरशाही से ही विचार विमर्श करके शिक्षा विभाग को फरमान जारी कर रही है। शिक्षक संघों से किसी भी तरह का विचार विमर्श नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगभग 10 महीने बाद पाठशालाएं नियमित रूप से चलना शुरू हुई हैं। शिक्षक छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। पिछले सिलेबस को भी थोड़ा बहुत पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद विभाग और सरकार प्रतिदिन नित बिना सोचे-समझे नए फरमान जारी कर रहे हैं। जैसे प्री बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में बिना शिक्षक संघों से सलाह के डेट शीट जारी कर दी है। कला स्नातक संघ ने सरकार और विभाग से गुजारिश की कि सोच-विचार कर इस फैसले को वापस ले। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रवक्ता स्कूल न्यू की पदोन्नति जो वर्ष 2020 में होनी थी, वह 2021 के 2 महीने बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा नहीं की गई। न ही टीजीटी वरिष्ठता सूची अपडेट की गई। ऐसे में यदि किसी भी प्रकार का हिंसक आंदोलन करना पड़ा तो संघ इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन

कला स्नातक संघ ने पहले ही एलान कर रखा है कि जो राजनीतिक दल शिक्षकों की मांगों के प्रति संजीदा नहीं होगा। उसको समर्थन नहीं करेंगे। इस अवसर पर जिला उपप्रधान इंदु शेखर, शिक्षा खंड अंब के प्रधान सुनीता सिंह राणा, गगरेट-1 के प्रधान रवि दत्त, शिक्षा खंड गगरेट-2 के प्रधान गुरबख्श सिंह कलसी, जिला कोषाध्यक्ष सतीश कुमार जिला महिला विंग की प्रधान अनामिका शुक्ला, जिला सचिव जरनैल सिंह राणा, रजनी बाला, प्रियंका जसवाल और गुरदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed