फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should consider the demands of Home Guards: Joginder Singh

होम गार्डों की मांगों पर विचार करे सरकार : जोगिंद्र सिंह

Sat, 06 Dec 2025 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Government should consider the demands of Home Guards: Joginder Singh
मूल अधिकारों से वंचित संगठन को सम्मान देने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं(ऊना)। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह चौहड़िया ने बताया कि हिमाचल होमगार्ड अपना 63वां स्थापना दिवस मना रहा है। संगठन की शुरुआत 6 दिसंबर 1946 को हुई थी, जबकि हिमाचल में इसकी नींव 6 दिसंबर 1962 को पड़ी। नियमों के अनुसार स्वयंसेवक भारतीय नागरिक, हिंदी पढ़-लिख सकते हों, शारीरिक रूप से फिट और किसी व्यवसाय से जुड़ा होना अनिवार्य है। ड्यूटी के दौरान होमगार्ड को सरकारी कर्मचारी माना जाता है।



चौहड़िया ने कहा कि अब संगठन का मूल स्वरूप बदल गया है। पहले इसमें विभिन्न पेशेवर नागरिक शामिल थे, लेकिन अब भर्ती सेना और पुलिस जैसी शारीरिक परीक्षा पर आधारित है, जिससे आम नागरिकों की भागीदारी कम हो गई है। साथ ही, सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद होमगार्डों को पेंशन, भविष्य निधि, अवकाश और चिकित्सा जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्हें 60 वर्ष तक विभिन्न ड्यूटी पर नियमित तैनात किया जा रहा है, जो संगठन की मूल अवधारणा के विपरीत है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि 63वें स्थापना दिवस पर होमगार्डों को सभी सुविधाएं और लाभ दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed