फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government schools children ahead in Covid vaccination in Una district

कोविड वैक्सीन लगवाने में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Mon, 04 Apr 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Government schools children ahead in Covid vaccination in Una district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। कोरोना संक्रमण का खतरा फिलहाल भले ही बेहद कम नजर आ रहा है। बावजूद इसके बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान जारी है। स्वास्थ्य विभाग जिले में 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना का टीका लगाने का अभियान लगातार आगे बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग जिले के स्कूलों में जाकर वैक्सीनेशन शिविर लगा रहा है।
टीकाकरण अभियान की अब तक की प्रगति को देखें तो वैक्सीनेशन के मामले में सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से आगे चल रहे हैं। एक अप्रैल तक जिले में पात्र आयु वर्ग के 8857 बच्चों को कोरोना का टीका लग चुका है।
विज्ञापन

निजी स्कूलों के 2706 बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। विभाग ने जिले में कुल 26103 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग अभियान की सफलता के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह के अनुसार टीकाकरण अभियान लगाता जारी है। अभियान की सफलता में शिक्षकों की भी अहम भूमिका है। कोरोना से सुरक्षा का यह कवच हर पात्र लाभार्थी को लेना चाहिए।
वैक्सीनेशन के लिए बच्चों में उत्साह
जिला सीबीएसई स्कूल संघ के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं के चलते निजी स्कूलों में वैक्सीनेशन कम हुई है। पांच अप्रैल से इसके बढ़ने की संभावना है। निजी स्कूलों के बच्चों में भी कोरोना टीकाकरण लेकर खासा उत्साह है। वैक्सीनेशन अभियान के लिए निजी स्कूलों के प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
बच्चों को किया जा रहा जागरूक
शिक्षक विजय कुमार ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। शिक्षक टीकाकरण की व्यवस्थाओं से लेकर वैक्सीन को लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों की सभी शंकाओं का निवारण कर रहे हैं।
टीकाकरण के लिए सभी बच्चे आएं आगे
छात्र कपिल का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगने के बाद उन्होंने स्वयं भी दूसरे बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को अभी वैक्सीन नहीं लगी है। उन्हें जल्द से जल्द वैक्सीन लगाकर कोरोना से अपना बचाव करने के लिए आगे आना चाहिए।

जागरूकता पर भी है फोकस
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मंजू बहल ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को लेकर जागरूकता पर फोकस कर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बच्चों में भी वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। परीक्षाओं के चलते जिन स्कूलों में वैक्सीनेशन कैंप नहीं लग पाए हैं। उनमें भी जल्द ही टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed