{"_id":"68a5d34d99be726b820efc13","slug":"government-is-alert-on-challenges-posed-by-torrential-rains-deputy-chief-minister-una-news-c-93-1-una1002-162814-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से उत्पन्न चुनौतियों पर सरकार सतर्क : उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से उत्पन्न चुनौतियों पर सरकार सतर्क : उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना ज़िले में मूसलाधार बारिश से उत्पन्न हालात पर सरकार पूरी तरह सतर्क है। जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिला प्रशासन को राहत, बचाव व बहाली कार्यों के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रशासन की टीमें सड़कों की बहाली, जलभराव व मलबा हटाने और प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटी हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि नदी-नालों से दूर रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।