फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government hears 50 problems in Janta Ke Dwar programme, most get resolved on the spot

Una News: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में 50 समस्याओं की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर समाधान

Wed, 25 Feb 2026 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 25 Feb 2026 05:51 AM IST
विज्ञापन
Government hears 50 problems in Janta Ke Dwar programme, most get resolved on the spot
ऊना। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। वह मंगलवार को ग्राम पंचायत बटूही में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर बटूही के अलावा लोअर बसाल, पनोह, त्यूड़ी और बदोली पंचायतों से संबंधित लगभग 50 जन समस्याओं की सुनवाई की गई। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जबकि शेष मामलों की कार्रवाई रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने हनुमान मंदिर बटूही कंप्रेसर में भवन एवं शेड निर्माण के लिए आठ लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत ऊना विकास खंड के अंतर्गत पंचायतों के लिए लगभग 80 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसमें विधायक क्षेत्र विकास निधि से 27.20 लाख रुपये, सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत लगभग 13.50 लाख रुपये तथा आपदा प्रभावितों को करीब 21 लाख रुपये की राहत राशि शामिल है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा और कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका ने भी विचार व्यक्त किए। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा तय कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, पीओ डीआरडीए रमनवीर चौहान, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वरोजगार को भी प्रोत्साहन मिला। विधायक ने बीडीओ को स्थानीय उत्पाद तैयार कर रहे स्वयं सहायता समूहों के लिए अपने उत्पाद बेचने की उपयुक्त व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई से लोग बेहद प्रसन्न दिखे। विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य समस्याओं का भी कार्यक्रम के दौरान निराकरण किया गया, जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ।
विज्ञापन




केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला


विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के बाद राज्य को केंद्र सरकार से अपेक्षित आर्थिक सहायता समय पर प्राप्त नहीं हुआ। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से राहत कार्य संचालित कर प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक 3 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed