{"_id":"690f4ba4d1a45ad2d805fe71","slug":"got-the-job-of-gramin-dak-sevak-in-amb-with-fake-certificate-una-news-c-93-1-ssml1048-171413-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब में जाली प्रमाण पत्र से हासिल की ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब में जाली प्रमाण पत्र से हासिल की ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी
विज्ञापन
जांच में नौकरी प्राप्त करने के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र निकले जाली
राजस्थान के मोहन सिंह गुर्जर के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। थाना अंब के अंतर्गत जाली शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी प्राप्त करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन सिंह गुर्जर पुत्र अधिराज गुर्जर निवासी केशवाना राजपूत, जयपुर (राजस्थान) ने रापोह मुच्छलिया डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद पर 22 दिसंबर 2023 को नियुक्ति प्राप्त की थी। हालांकि, कुछ महीनों बाद ही उसने 6 सितंबर 2024 को इस पद से इस्तीफा दे दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब अंब डाक विभाग जिला ऊना के डाक निरीक्षक द्वारा की गई शिकायत पर जांच की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने नौकरी प्राप्त करने के लिए जो शैक्षणिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे, वे जाली पाए गए। थाना प्रभारी अंब रूप सिंह ने शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जाली दस्तावेज़ बनाकर सरकारी नौकरी प्राप्त करना गंभीर अपराध है और मामले की गहन जांच जारी है।