{"_id":"69e65bb4e9cb8782190520c8","slug":"golden-opportunity-to-fulfill-your-dream-of-working-abroad-una-news-r-399-1-sml1005-458569-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विदेश में नौकरी के सपने को पूरा करने का सुनहरा अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विदेश में नौकरी के सपने को पूरा करने का सुनहरा अवसर
Tue, 21 Apr 2026 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनी इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड शिमला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का शानदार अवसर लेकर आई है। कंपनी दुबई की प्रसिद्ध साउंडलाइन कंपनी के लिए इलेक्ट्रीशियन 50, प्लंबर 30, डक्टमैन 10, कंस्ट्रक्शन हेल्पर्स 60, आईटीआई ट्रेड्स ऑलराउंडर मिस्त्री 20, स्टील फिक्सर 40, सिक्योरिटी गार्ड 50 (दुबई के लिए) और जीएनएम 60, बीएससी नर्सिंग 60 और इलेक्ट्रीशियन 50 (12वीं, स्नातक पास एवं अन्य योग्यताएं) जर्मनी के लिए पदों पर भर्ती करने जा रही है। जर्मनी के लिए इन पदों की भर्ती लर्न विद अर्न कार्यक्रम के तहत की जाएगी। यह जानकारी सीनियर रिक्रूटमेंट ऑफिसर किरण ठाकुर द्वारा जारी की गई।
इच्छुक अभ्यर्थी 22 तथा 23 अप्रैल को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनिंग सेंटर, बामटा चौक, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और 24 तथा 25 अप्रैल को एसएफसी इंटरनेशनल सेंटर, ग्रामीण बैंक के पास, पुग, सुंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हों।
शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, डिप्लोमा, आईटीआई या उससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए लंबाई 5 फुट 9 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम अनिवार्य है एवं उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार का दृश्य टैटू नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
चयनित उम्मीदवारों को 45,000 से 3,00,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कंपनी की ओर से मेडिकल, रहने की सुविधा, परिवहन तथा बीमा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 9418217918, 8221862918 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।