फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gold ornaments and cash stolen from ward sister's room

वार्ड सिस्टर के र्क्वाटर से स्वर्ण आभूषण और नकदी चोरी

Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gold ornaments and cash stolen from ward sister's room
सिविल अस्पताल गगरेट की स्टाफ कालोनी में हुई चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान।संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। सिविल अस्पताल गगरेट की स्टाफ कालोनी में एक वार्ड सिस्टर के घर सेंध लगाकर अज्ञात चोर स्वर्ण आभूषणों के साथ हजारों रुपये की नकदी चुरा ले गए। वार्ड सिस्टर अपने परिवार सहित कहीं बाहर गई हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश आरंभ कर दी है।
सिविल अस्पताल गगरेट में कार्यरत वार्ड सिस्टर अंजू केशव ने बताया कि वह 7 जुलाई से अपने परिवार सहित अपने घर गई थी। 11 जुलाई को सुबह उसने ड्यूटी ज्वाइन की तो अस्पताल के एक सफाई कर्मचारी ने उसके क्वार्टर का गेट खुला होने की सूचना उसे दी। जब उसने घर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर एक रोशनदान को तोड़कर अंदर घुसे थे। अज्ञात चोरों ने बड़े इत्मिनान के साथ सारे सामान की तलाशी ली और घर में रखा एक सोने का सेट, चांदी के कुछ बर्तन, दो कैमरे, एयरगन के साथ करीब 30,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि अस्पताल परिसर के साथ सटी इस स्टाफ कालोनी में घटी इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी। चोर दीवार फांद कर कमरे तक पहुंचे और रोशनदान तोड़कर बड़ी आसानी से कमरे में घुस गए। कस्बे के बीच स्थित सिविल अस्पताल में हुई चोरी की इस वारदात से हर कोई हैरान है। जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर कुछ साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया और चोरी का मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश आरंभ कर दी है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी मनोज कौंडल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed