फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gold jewelry, cash stolen from home late night in Malahat

Una News: मलाहत में देर रात घर से सोने के गहने, नकदी चोरी

Thu, 16 Mar 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 16 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gold jewelry, cash stolen from home late night in Malahat
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव मलाहत के वार्ड तीन में बुधवार देर रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाई। चोरों ने घर में रखे कीमती स्वर्ण आभूषण व नकदी पर हाथ साफ किया। फिलहाल, पता नहीं चल पाया कि आरोपी कितने गहने ले उड़े और उन्होंने कितनी नकदी चुराई है। घर के मालिक की शिकायत पर ्रपुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अवतार सिंह निवासी वार्ड तीन गांव मलाहत ने थाना सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके दोनों बेटे चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। वह पत्नी के साथ घर रहते हैं। बुधवार देर रात उनके बेटे के कमरे से आवाज आ रही थी। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद पाया गया। जब उन्होंने घर के पिछले हिस्से में जाकर देखा तो उक्त कमरे की खिड़की की ग्रिल कटी हुई थी। इसके बाद उन्होंने पंचायत प्रधान व वार्ड पंच को इसकी सूचना दी और उनकी मदद से कमरे में दाखिल हुए। अवतार सिंह के मुताबिक बेटे की अलमारी का दरवाजा खुला था और उसमें बना लॉकर भी टूटा मिला। गहनों के छोटे बक्से खाली पड़े थे। कमरे में दो ट्रंक के ताले भी तोड़े गए। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि चुराए गए गहनों की कीमत क्या थी और कितनी नकदी चुराई गई है। इसका पता उनके बेटे व बहू के आने पर ही चल पाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कहा कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारा कुतरने वाली मशीन की मोटर चोरी
हरोली (ऊना)। ललड़ी गांव में चारा कुतरने वाली मशीन की मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बहादुर सिंह निवासी वार्ड-10 गांव ललड़ी ने पुलिस को शिकायत दी कि बुधवार शाम 5 बजे वह अपने पशुओं को चारा कुतरने के लिए मशीन के पास गया। उसने देखा कि मशीन के साथ मोटर गायब है। उन्होंने एक स्कूटी चालक पर शक जताया है। थाना हरोली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed