फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gold earrings pulled from woman's ear, one caught, other absconding

महिला के कान से सोने की वालियां छीनी; एक शातिर दबोचा, अन्य फरार

Thu, 10 Nov 2022 07:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Gold earrings pulled from woman's ear, one caught, other absconding
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते बाबा डेरा रुद्रानंद में बीते मंगलवार शाम को पंच भीष्म महापर्व के दौरान माता टेकने आई एक महिला की कान की सोने की बालियां छीनने का मामला सामने आया है। लोगों की मदद से एक बदमाश को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी बालियां लेकर भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पूरा गैंग होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमारी निवासी नारी डेरा बाबा रुद्रानंद तहसील व जिला ऊना बीते मंगलवार शाम को बाबा डेरा रुद्रानंद में माथा टेकने आई हुई थीं। जब यह माथा टेकने के लिए लाइन में लगी हुई थी तभी एक व्यक्ति उनके कान से सोने की बालियां छीनकर भागने की कोशिश की। इसकी भनक लगते ही उन्होंने व्यक्ति का हाथ पकड़ लिया और शोर मचा दिया। फिर अन्य श्रद्धालुओं ने मिलकर उसे पकड़ लिया। शातिर ने छीनी हुई बालियां अपने साथी को थमा दी थी, ऐसे में शातिर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान अक्षय कुमार, निवासी हरयाणा भुगां, जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। इस मामले में दूसरे आरोपी की पहचान की जा रही है। आरोपी के परिजनों को भी थाना बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शातिर सक्रिय हो जाते हैं और मौका पाते ही स्नेचिंग की घटना को अंजाम देते हैं। बीते मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। मामला उजागर होने के बाद अन्य छीना झपटी की शिकायतें भी पुलिस के पास पहुंचना शुरू हो गई हैं। पुलिस मौके पर सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर भी संदिग्धों की पहचान कर रही है। सदर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed