{"_id":"66279dd519eed9a35206cd5b","slug":"goal-is-to-make-every-panchayat-drug-free-hansraj-una-news-c-93-1-una1001-122606-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर पंचायत को नशामुक्त बनाना लक्ष्य : हंसराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर पंचायत को नशामुक्त बनाना लक्ष्य : हंसराज
Tue, 23 Apr 2024 05:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
नशामुक्त अभियान के तहत किया लोगों को जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा, ऊना। उपमंडल बंगाणा खंड को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन अब हर घर में दस्तक दे रहा है। तहसील बंगाणा में कार्यरत बीईईओ हंसराज के मार्गदर्शन में हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाने और उपायुक्त का संदेश पत्र को हर घर के जन जन तक पहुंचाने की शुरुआत मलांगड़ पंचायत में हुई। लोगों से नशे के दुष्प्रभावों से बचने व बच्चों की दैनिक गतिविधि पर ध्यान रखने के लिए अभिभावकों से निवेदन करने का आग्रह किया।
हंसराज ने हर घर दस्तक अभियान की अध्यक्षता करते हुए कहा की युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पंचायत टास्क फोर्स के साथ मिलकर इस अभियान पर काम करेंगे। आने वाले समय में हर पंचायत में प्रशासन के साथ अभियान को आगे बढ़ाएंगे। अभियान को तभी सफल बनाया जा सकता है, अगर समाज का हर एक व्यक्ति आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को नशे से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी हो अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल कर सकते हैं। नशे का सेवन करने वालों के संबंध में ड्रग फ्री हिमाचल एप पर इसकी जानकारी दे सकता है। इस अवसर पर युवा वर्ग से अरुण शर्मा, संजीव शर्मा, मोहित शर्मा व पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा मंडल, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इत्यादि अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
सचित्र