{"_id":"674e0adb8d5c8beb26067b34","slug":"go-rakshini-sabhas-executive-dissolved-now-elections-on-15th-december-una-news-c-93-1-una1002-139911-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गो रक्षिणी सभा की कार्यकारिणी भंग, अब 15 दिसंबर को चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गो रक्षिणी सभा की कार्यकारिणी भंग, अब 15 दिसंबर को चुनाव
Tue, 03 Dec 2024 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ स्थित सवा सौ साल पुरानी गोशाला में आपसी अंतरकलह के कारण गौ रक्षिणी सभा की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। अब गोशाला के प्रबंधन के लिए 15 दिसंबर को चुनाव करवाए जाएंगे। पिछले दो महीनों से गो रक्षिणी सभा के पदाधिकारियों के बीच विवाद चल रहा था, जिसे सुलझाने में बार-बार बैठकें भी आयोजित की गईं। मगर स्थिति नहीं सुधरी।
बीते एक सप्ताह के दौरान भी गौ रक्षिणी सभा ने गोशाला परिसर में कई दफा आपातकालीन बैठकें आयोजित कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। मगर प्रबंधन समिति में अंदर खाते चल रहे विवाद को सुलझाने में समिति के पदाधिकारी और सदस्य नाकाम रहे। इसके बाद गोशाला के प्रबंधन में बढ़ते विवाद को देखते हुए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने आपातकालीन बैठक बुलाई थी।
प्रधान दिलवाग सिंह वैद की अध्यक्षता में हुई आपातकालीन बैठक में पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया। बैठक में चुनाव होने तक गोशाला का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रधान दिलवाग सिंह वैद, महासचिव प्यारे लाल शास्त्री और वित्त सचिव छोटूराम सैणी को केयर टेकर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सभा ने दुकानदारों और अन्य व्यक्तियों से अपील की है कि वे 10 दिसंबर 2024 से पहले अपना बिल जमा कर लें।
विज्ञापन
इस आपातकालीन बैठक में सभा के चेयरमैन शिव किशोर वासुदेव, प्रधान दिलबाग सिंह वैद, नगेश चब्बा, विजय कुमार प्रभाकर, प्यारे लाल शास्त्री प्रभास जोशी, छोटूराम सैणी, अश्विनी कुमार गौतम, जगमोहन सिंह वालिया, सतीश चब्बा, राकेश चब्बा, शशि दत्त शर्मा, अशोक कुमार कौशल, रोहित शर्मा, डॉ. राम नारायण प्रभाकर, गौरव शर्मा व चरणदास महाजन आदि उपस्थित हुए।