फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Girl's body found in Amb's Ghevat Behad, fear of murder

Una News: अंब के घेवट बेहड़ में युवती का शव मिला, हत्या की आशंंका

Tue, 24 Jan 2023 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Jan 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found in Amb's Ghevat Behad, fear of murder
अंब (ऊना)। घेवट बेहड़ में एक युवती की लाश मिली है। युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल धर्मशाला की टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। सोमवार तड़के एक स्थानीय व्यक्ति ने मुबारिकपुर-भरवाईं सड़क पर घेवट बेहड़ में सड़क किनारे लगभग 10 मीटर नीचे ढांक में युवती की लाश देखी। ग्रे रंग के जूते, काली जींस और लाल जर्सी पहने युवती का शव देख व्यक्ति घबरा गया। शव के मुंह पर मफलर लिपटा था। व्यक्ति ने घर आकर लाश बारे में अपने भतीजे को बताया। इसके बाद ग्राम पंचायत प्रधान के माध्यम से पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को निकालकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

एसडीपीओ अंब वसुधा सूद ने भी मौके का मुआयना किया। असिस्टेंट डॉयरेक्टर आरएफएसएल धर्मशाला डॉ. अजय सहगल भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। अनुमान लगाया जा रहा है कि सड़क किनारे तिरपाल डालकर बनाई अस्थाई दुकान में युवती की हत्या कर शव को दुकान के पीछे ढलान में फेंका गया। दुकान के पीछे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इससे मृत युवती के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed