फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Girls and women of the district will learn self defense skills

Una News: जिले की लड़कियां और महिलाएं सिखेंगी आत्मरक्षा गुर

Fri, 06 Sep 2024 04:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 06 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Girls and women of the district will learn self defense skills
ऊना। ऊना जिला प्रशासन ने महिलाओं और युवाओं के सशक्तीकरण के लिए समर्पित अपने विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत एक और अनूठी पहल की है। इस पहल के अंतर्गत जिले की लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए जिलेभर में 7 दिन के निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इनमें आत्मरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, मनोबल विकास और व्यावहारिक अनुभव का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञ इन कैंपों में महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों में निपुण बनाएंगे, जिससे वे न केवल सशक्त होंगी, बल्कि आत्मनिर्भर और सुरक्षित भी महसूस करेंगी। उन्होंने इस प्रकार के प्रयासों से महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में महिला सशक्तीकरण को और मजबूत करने की प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन


सभी महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा, 15 सितंबर तक कराएं पंजीकरण
उपायुक्त ने बताया कि इन प्रशिक्षण कैंप में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के साथ-साथ घरेलू और कामकाजी महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक लड़कियां और महिलाएं अपने नजदीकी सरकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करके 15 सितंबर तक अपना पंजीकरण करवा लें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 413 में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed