{"_id":"6266e1ba6bc794256c6d61f8","slug":"girl-missing-in-gagrate-una-himachal-police-investigation-begin-una-news-sml4068266124","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से प्रशिक्षण केंद्र गई युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से प्रशिक्षण केंद्र गई युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के प्रशिक्षण केंद्र में करीब चार महीने से प्रशिक्षण हासिल करने जा रही जीतपुर बेहड़ी की एक युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गई। युवती 22 अप्रैल को घर से प्रशिक्षण केंद्र के लिए निकली, लेकिन आज दिन तक घर वापस नहीं पहुंची।
युवती के पिता ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए गगरेट पुलिस को शिकायत पत्र सौंपकर युवती को तलाश करने की गुहार लगाई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवती की तलाश आरंभ कर दी है। लापता युवती के पिता ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि उसकी बेटी तीन-चार माह से भंजाल में खुले एक प्रशिक्षण केंद्र में कंप्यूटर प्रशिक्षण हासिल करने जाती थी।
22 अप्रैल से लापता युवती जब घर वापस नहीं आई तो वह उस प्रशिक्षण केंद्र पर भी पता करने गए, लेकिन उन्हें प्रशिक्षण केंद्र के संचालकों की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों के यहां भी युवती की तलाश की, यहां भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने लापता युवती की तलाश आरंभ कर दी है।